NEWS

पत्रकार से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Chatra: रफ्तार न्यूज के पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का आरोपी युवक को प्रतापपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी महुंगाई गांव निवासी स्व राज कुमार यादव का पुत्र पप्पू यादव है. एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि पत्रकार चंदन कुमार के द्वारा प्रतापपुर प्रखंड के बभने पंचायत के विभिन्न गांवों में मनरेगा योजना के तहत जेसीबी से तालाब खुदवाने की खबर को प्रकाशित किया था.

खबर चलने के बाद पप्पू यादव के द्वारा रिपोर्टर चंदन को फोन पर गोली मारकर हत्या करने तथा खबर चलने से 60 हज़ार का हुए नुकसान की भरपाई करने की धमकी दे रहा था. घटना के बाद एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार पप्पू यादव चार मामलों का वांछित अभियुक्त है. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी.

Related Articles

Back to top button