
Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास योजना में पूर्ण आवासों में शत-प्रतिशत मनरेगा से तय 95 मानव दिवस का भुगतान करना सुनिश्चित करने का निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया है. इसके अलावा अन्य सभी योजनाओं से भी अभिषरण का लाभ अबुआ आवास योजना के लाभुकों को दिलाने का निर्देश दिया गया है. अभिषरण की सभी गतिविधियों को पोर्टल में इंट्री भी कराने का निर्देश दिया गया है. पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य सरकारी योजनाओं व सामाजिक कल्याण की योजनाओं से भी इनके लाभुकों को जोड़ा जायेगा.
अबुआ आवास योजना के लिए पैसे की कमी नहीं
सूबे में अबुआ आवास योजना से बन रहे आवास के लिए पैसे की अभी कोई कमी नहीं है. ग्रामीण विकास विभाग ने आठ सौ करोड़ रुपये निकासी की प्रक्रिया प्रारंभ की है, जिसमें 500 करोड़ का आवंटन भी धीरे-धीरे जिलों की डिमांड के साथ किया जा रहा है. जिले के अधिकारियों को योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि लाभुकों का समय पर गृह प्रवेश कराया जा सके.




