
Nikhil kumar
Ranchi: झारखंड के अगले मुख्य सचिव कौन होंगे इस पर चर्चा जोरों पर है. सचिवालय के गलियारों में भी तरह-तरह की अटकलें लगायी जा रही है. मुख्य सचिव अलका तिवारी 30 सितंबर को सेवानिवृत होने वाली है, इनके बाद अगला सीएस किसे बनाये इस पर सरकार के स्तर पर मंथन जारी है. मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव अलका तिवारी को एक्सटेंशन देने पर सरकार के स्तर से अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है, यानि डीओपीटी को कोई लेटर नहीं लिखा गया है. सेवा विस्तार देने के लिए केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय का एनओसी मिलना जरूरी है, ऐसे में अभी तक कोई पत्र भेजा नहीं गया है तो उनके सेवा विस्तार देने की अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है. झारखंड में सीएस कैडर पर तीन वरीय पदाधिकारी अभी कार्यरत हैं. इनमें 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार व (1995 बैच ) के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह व अपर मुख्य सचिव मुख्य राज्यपाल नितिन मदन कुलकर्णी हैं. वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे वरीय आइएएस अधिकारी (1991 बैच) शैलेश कुमार सिंह के झारखंड में आने की संभावना अभी नहीं दिख है, केंद्र से उन्हें विरमित करने का कोई पत्र झारखंड को मिला नही है. ऐसे में उन्हें सीएस बनाने पर भी विराम लगता दिख रहा है. अब 30 सितंबर को ही तस्वीर साफ होगी कि राज्य का अगला सीएस कौन होगा.अजय कुमार सिंह केंद्र में जाने के लिए आवेदन दे चुके हैं, रोकने के लिए बनाया जा सकता है मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह विगत दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन दे चुके हैं. उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन केंद्र को भेजा है, हालांकि अभी तक वहां से सहमति नहीं मिली है. सूत्रों के अनुसार एक बेहतर व साफ-सुथरे अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले अजय कुमार सिंह की सेवा झारखंड सरकार केंद्र को नहीं देना चाहती है, ऐसे में उन्हें भी सीएस बनाया जा सकता है. उनके मुख्य सचिव बनने से करीब दो साल तक राज्य को स्थायी मुख्य सचिव मिल सकता है.अविनाश कुमार को सीएस व वंदना को अपर मुख्य सचिव सीएम बनाने पर भी चर्चा सचिवालय में अपर मुख्य सचिव सीएम अविनाश कुमार को भी मुख्य सचिव बनाने पर चर्चा चल रही है. अगर उन्हें सीएस बनाया गया तो कैबिनेट सचिव वंदना दादेल को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया जा सकता है. इसके अलावा कई विभागों में फेरबदल किया जा सकता है




