
Ranchi: आम आदमी पार्टी में विधानसभा चुनाव को लेकर चीजें साफ हो गयी हैं. पहले पार्टी मुख्यालय की तरफ से कहा गया था कि झारखंड विधनसभा चुनाव में पार्टी 5-8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि पार्टी उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां जीतने की उम्मीद हो. अब माना जा रहा है कि पार्टी 20-25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. यह फैसला पार्टी की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की तरफ से लिया गया है. किस सीट से पार्टी उम्मीदवार उतारेगी इसके लिए पार्टी की तरफ से छह सदस्योंवाली एक टीम बनायी जायेगी. टीम के सदस्य फैसला करेंगे कि आखिर किस सीट से कौन उम्मीदवार होगा. इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और टिकट के लिए अपनी दावेदारी करने में जुट चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – रांची, हटिया, धनबाद और सिंदरी के लिए BJP में अभी से लॉबिंग शुरू, कट सकता है सिटिंग MLA का टिकट!
28 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन
पार्टी की तरफ से चुनाव की तैयारी की शुरुआत करने के लिए झारखंड में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. बताया जा रहा है कि यह आयोजन 28 अगस्त को होगा. आयोजन में झारखंड के प्रभारी दुर्गेश पाठक और आप के सीनियर नेता और सांसद संजय सिंह शामिल होंगे. सम्मेलन के लिए करीब 1000 लोगों को राज्य के हर कोने से बुलाया गया है. खबर यह भी आ रही है कि दुर्गेश पाठक दिल्ली विधानसभा चुनाव में करावल सीट से उम्मीदवारी कर सकते हैं. ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनाव की सारी जिम्मेदारी संजय सिंह के पास ही होगी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में फिर से एक हो सकते हैं भाकपा माओवादी और टीपीसी, हो चुकी हैं टॉप लीडरों की दो बैठकें
किस विधानसभा से उम्मीदवार उतारना तय
आप पार्टी के सीनियर नेताओं का कहना है कि यूं तो हर लोकसभा में पार्टी की अपनी लोकप्रियता है. लेकिन कुछ ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां से उम्मीदवार काफी मजबूत माने जा रहे हैं. इनमें से हुसैनाबाद, जहां से आरसी मेहता उम्मीदवार के तौर पर उतर सकते हैं. कोडरमा से संतोष मानव की उम्मीदवारी तय है. नाला से हेमकांत ठाकुर. दुमका से नीरू हांसदा, चक्रधरपुर से केसी हेंब्रम. तमाड़ से नारायण सिंह मुंडा. जमशेदपुर पश्चिमी से शंभू चौधरी, बोकारो से विधानचंद्र राय और मांडू से मो. आजाद का उम्मीदवार बनना अभी तक तय माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर: भाजपा नेता भी चाहते हैं जमीन और सरकारी नौकरियों में स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा हो



