JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए अंचल कार्यालय के बाहर बैनर लगाकर नशे की हालत में धरने पर बैठा युवक, ह‍िरासत में

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए एक युवक कार्यालय के बाहर टेंट और बैनर लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया. वह लगातर नारेबाजी भी कर रहा था. इधर, सूचना पाकर अंचल निरीक्षक हिम्मतलाल महतो पहुंचे और युवक को हटने को कहा पर युवक हटने को तैयार नहीं था. इसके बाद उन्होंने परसुडीह पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परसुडीह प्रभारी थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और युवक से धरने से संबंधित आदेश की मांग की पर युवक आदेश प्रस्तुत नहीं कर पाया. पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई. जानकारी देते हुए हिम्मतलाल महतो ने बताया कि युवक सुबह से ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गया था. हटने को कहने पर वह हट नहीं रहा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं प्रभारी थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि युवक की पहचान टिंकू गोप के रूप में की गई है जो कई मामलों में जेल भी जा चुका है. वह नशे की हालत में पाया गया है. उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी एकता मंच निकालेगा मोटरसाइकिल रैली सह शोभा यात्रा

Related Articles

Back to top button