
Ranchi: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में स्थित खदान में फिर नहाने के दौरान एक युवक डूब गया है. खदान (ब्लू पौंड) में डूबने वाले युवक की पहचान मो शब्बीर के रूप में हुई है, जो हिंदपीढ़ी निजाम नगर का रहने वाला है. एनडीआरएफ को सूचना दी गई है. युवक मंगलवार की शाम में डूबा है.
वहीं इस घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी खदान में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान अंश अनुग्रह किंडो (15) के रूप में की गयी थी. अंश अपने दो दोस्तों अमन कुमार महतो और आशीष हेंब्रम के साथ ब्लू पौंड में नहाने गया था. इसी क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गयी थी. मृत छात्र ग्रीन गार्डेन हेसाग का रहने वाला था. मृतक हेसाग हटिया स्थित संत चार्ल्स स्कूल में 11वीं का छात्र था.




