
Bermo : बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के मूंगो-रंगामाटी में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिक युवती अपने घर में अकेली थी. आरोपी गांव का ही धर्मेंद्र कुमार महतो घर में घुसकर घर बंद कर दिया और युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के समय घर के बाहर आरोपी का एक दोस्त संजय कुमार महतो पहरेदारी कर रहा था. इस दौरान युवती के चीखने की आवाज सुनकर गांव की एक महिला वहां पहुंची और दरवाजा खुलवाने लगी. महिला के द्वारा शोर मचाने पर दोनो युवक उसको धक्का देकर भाग गए.
पहरेदारी कर रहा दूसरा आरोपी फरार
बताया जाता है कि युवती के परिजन सपरिवार बगोदर स्थित सोना पहाड़ी धाम पूजा-अर्चना करने गए थे. युवती ने अपने परिजन को मोबाइल पर घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना के आलोक में थाना प्रभारी संदीप कुजूर, सअनि निर्मल कुमार यादव, उमेश कुमार सहित दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छापामारी कर दुष्कर्म के आरोपी धर्मेंद्र कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पहरेदारी कर रहा दूसरा आरोपी फरार है. मामले में पेंक नारायणपुर थाना में कांड संख्या 13/2019 के तहत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : शहीद की पत्नी ने कहा, सिर्फ घोषणा करती है सरकार, न नौकरी मिली, न आवास




