
Jamshedpur : श्रावण मास में जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम परिसर में तीसरी सोमवारी को आयोजित होने वाले कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को सूर्य मंदिर कमिटी के द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमिटी के संरक्षक रघुवर दास भी उपस्थित रहे.

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि वैसे कोरोना काल के कारण दो वर्षों से यह यात्रा बंद थी, इस बार फिर से यात्रा बारिडीह हरी मंदिर मैदान से शुरू होगी, जहां नदी से तमाम श्रद्धालु कलश में जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए सूर्य धाम परिसर पहुंचेंगे. यहां सभी बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमिटी के संरक्षक रघुवर दास इस कलश यात्रा की अगुवाई करेंगे. इसकी तैयारियों को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में तमाम मंडल से कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी की जिम्मेवारी तय की गयी.
ये भी पढ़ें- जानिए क्या होता है पिट एनडीपीएस एक्ट, खुंटी में ड्रग माफिया पर इसी के तहत हुई कार्रवाई




