DhanbadJharkhandLead NewsTOP SLIDER

धनबाद  में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी के समीप पागल मोड़ पर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार (JH15M 9150) ने सड़क किनारे खड़ी एक लोडेड ट्रक के पीछे टक्कर मार दी.

Dhanbad : सोमवार सुबह धनबाद के पूर्वी टुंडी में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आयी है. इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी के समीप पागल मोड़ पर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार (JH15M 9150) ने सड़क किनारे खड़ी एक लोडेड ट्रक के पीछे टक्कर मार दी.

घटना में कार पर सवार एक महिला, दो बच्चों और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गयी.   वहीं कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया,  जिसे धनबाद पीएमसीएच भेजा गया है. जानकारी के अनुसार कार गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे से होते हुए जामताड़ा की ओर जा रही थी.

इसे भी पढ़ें : हाय रे डिस्टिलरी तालाब! पार्क ने किया ‘अधमरा’, ये नया सब्जी मार्केट तो जान ही लेकर मानेगा  

Related Articles

Back to top button