
Ramgarh: शहर के कोयरी टोला में दो अगस्त की देर शाम को एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. इस बात की जानकारी सदर अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद सामने आई है. जानकारी के अनुसार शहर के कोइरी टोला में बजरंगबली मंदिर के निकट रहने वाले पंकज कुमार पासवान की 22 वर्षीय पत्नी काजल देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. जानकारी के अनुसार पंकज कुमार पासवान और काजल देवी की शादी 6 माह पूर्व ही हुआ था. काजल ने फांसी क्यों लगाई,अभी तक यह बात सामने नहीं आई है. रामगढ़ सदर अस्पताल से रामगढ़ थाना पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई है. रामगढ़ पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन करना आरंभ कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: विधायक अंबा प्रसाद ने की सरकारी शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की मांग, सीएम से मिला तैलिक साहू सभा का प्रतिनिधिमंडल




