ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

Chakradharpur: लोटा पहाड़ के पास मिला युवती का शव मिला, पुलिस कर रही मामले की जांच

Chakradharpur: हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर लोटा पहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. युवती का शव जिस अवस्था में रेलवे ट्रैक में मिला है उससे कई तरह का कयास लगाये जा रहे है. ट्रेन से गिरकर मौत हुई है, हत्या है या आत्महत्या. सोनुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया हैं.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर और लोटा पहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 323/9-11 के पास ऑफ लाइन पर मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव देखा गया. पुलिस ने आसपास गांव से काफी पूछताछ की लेकिन किसी ने भी मृत युवती की पहचान नहीं हो पायी. घटना के बाद लोगों में ऐसी चर्चा है कि युवती के साथ कहीं बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया. उसके शरीर पर मिट्टी भी लगा हुआ. बरहाल पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही मामला साफ हो पाएगा. समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो पाया है. पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची में यातायात नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा ई-चालान, 50000 लोग बिना हेलमेट पहने हुए चिन्हित

Related Articles

Back to top button