Jamshedpur

एक प्याली चाय का विमोचन, साहित्यकार हैं कुमारी छाया

Jamshedpur : कदमा की रहने वाली  शिक्षिका व साहित्यकार कुमारी छाया की किताब एक प्याली चाय का शुक्रवार को बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में विमोचन किया गया. पुस्तक का प्रकाशन छत्तीसगढ़ के ऑथर्स ट्री पब्लिकेशन की ओर से किया गया है. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और विशिष्ट अतिथि शहर के युवा लेखक अंशुमन भगत, पत्रकार अन्नी अमृता, प्रियेश कुमार सिन्हा, बीके ओझा, देवेंद्र सिंह
आदि मौजूद थे. विमोचन के बाद पूर्व विधायक ने पुस्तक की विषय वस्तु की प्रशंसा करते हुए लेखिका के हौसले और विचारों को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि लेखिका की व्यक्तिगत परेशानी के बावजूद जिस तरह का साहित्य सृजन किया गया है वह काबिले तारीफ है. आमतौर पर लोग किसी भी तकलीफ में परेशान होकर निराशा या डिप्रेशन में चले जाते है. ऐसे में लोगों के लिए लेखिका का प्रयास प्रेरणादायक है. अंशुमन भगत ने भी कुमारी छाया की पहली पुस्तक में प्रकृति प्रेम के विषयों का चयन करने के साथ लिखने की शैली को श्रेष्ठ बताया. लेखिका ने बताया की पुस्तक की शीर्षक एक प्याली चाय है वैसी ही कविताएं भी है. पुस्तक में चाय के दौरान लोगों के साथ बिताये कुछ सुखद पल के बारे में वर्णन है. वो कविताएं बहुत पहले से लिख रही है, लेकिन अब सभी कविताओं को एक पुस्तक के रूप में संग्रह किया गया है. इसमें सारे कंटेंट पॉजिटिव व मोटिवेशनल है. किताब को अमेजन पर बेस्ट सेलिंग रैकिंग का टैग भी मिल चुका है. लेखिका की पढाई जमशेदपुर से ही हुई है.

इसे भी पढ़ें-सिदगोड़ा टीके ज्वेलर्स व एक मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

 

 

Related Articles

Back to top button