
Giridih : दोस्तों के साथ उसकी चाची के घर में सोए एक युवक पर सोने का चेन चोरी करने का आरोप लगा है. भुक्तभोगी महिला प्रतिमा देवी ने गिरिडीह नगर थाना में बगोदर के जेवर कारोबारी मनीष बरनवाल समेत भतीजे के दोस्त के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है. हालांकि जेवर कारोबारी मनीष बरनवाल पर इसी महिला प्रतिमा देवी के ढाई लाख के जेवर खरीद कर उसे गलाने का आरोप है. लेकिन महिला के दिए आवेदन में मनीष पर भी चोरी का ही केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं महिला ने नगर थाना में अपने दोनों भतीजा सन्नी और सचिन सिंह के पचंबा के लखारी निवासी सत्यम सिंह के साथ बगोदर के ही अंशु के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इधर केस दर्ज होने के बाद नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है. थाना को दिए आवेदन में प्रतिमा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने गांव गई हुई थी और शहर के बरगंदा के आवास का देखभाल अपने दो भतीजा सन्नी और सचिन सिंह को दिया था. इस दौरान सन्नी और सचिन ने अपने दोस्त सत्यम को घर बुलाया, तीनों एक साथ प्रतिमा के बरगंडा वाले घर में सोए हुए थे और इसी का फायदा उठाकर सत्यम ने कमरे में रखे अलमारी से प्रतिमा के ढाई लाख के सोने का चेन कि चोरी कर ली. इस दौरान सत्यम चुराए गए चेन को अपने बगोदर के दोस्त अंशु के सहयोग से जेवर कारोबारी मनीष बरनवाल के यहां बेचा और उसी पैसे से सत्यम और अंशु दोनों गुजरात चले गए. चेन चोरी होने की जानकारी प्रतिमा को सोमवार को उस वक्त लगा, जब वो घर लौटी. तो अलमारी से चैन गायब था. इस दौरान प्रतिमा ने दोनों भतीजे से जानकारी ली, तो दोनों ने बताया कि उनके साथ घर में सत्यम भी सोया था.



