Fashion/Film/T.V

10 साल की लड़की की कहानी वाली फिल्म विलेज रॉकस्टार्स भारत से जाएगी ऑस्कर्स

NW Desk : शुक्रवार 22 सितंबर की सुबह फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऐलान किया की  2019 में होने वाले ऑस्कर आवार्ड में भारत की ओर से आसामी भाषा फिल्म विलेज रॉकस्टार्स के नाम का चुनाव कर लिया गया है. ऑस्कर से पहले इस फिल्म को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. फिल्म को 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म के अवार्ड से नवाजा जा चुका है. 2019 ऑस्कर्स के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटिगरी में भारत की ओर से फिल्म की ऑफिशल एंट्री रहेगी.

इसे भी पढ़ें : सीवरेज-ड्रेनेज (जोन-1) : प्रोजेक्ट की लंबाई पर संवेदक और निगम के बीच असमंजस

धुन के संषर्घ को दिखाती कहानी

आसामी भाषा में बनी फिल्म विलेज रॉकस्टार्स का आस्कर्स में ऑफिशल एंट्री होना बहुत ही बड़ी बात है. इस चुनाव के बाद निर्देशक, निर्माता समेत फिल्म के सभी कलाकारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म की कहानी एक 10 साल की लड़की धुनु के इर्द-गिर्द ही घुमती नजर आती है. वो असम स्थित चैगांव में रहती है. जहां उसके साथ उसकी विधवा मां और भाई भी साथ रहते हैं. इस फिल्म की मुख्य भुमिका में भनिता दास और बनिता दास है. धुन बचपन से ही संगीत प्रेमी रहती है. फिल्म में धुन के गिटार खरीदने के संघर्ष को दिखलाया गया है.

इसे भी पढ़ें : बोकारो में आकाश इंस्टीट्यूट का फर्जीवाड़ा, रांची में भी अवैध तरीके से चल रहा आकाश का हॉस्टल

कई बड़ी फिल्मों को किया पीछे

इस फिल्म को ऑस्कर में अपनी जगह बनाने के लिए कई बड़ी फिल्मों को पीछे करना पड़ा. जिसमें पद्मावत, राजी, हिचकी, ऑक्टोबर, लव सोनिया, पिहु, कड़वी हवा, मैं गायत्री जाधव, विस्कोपवाला, मंटो, 102 नॉट आउट, पैडमेन, अज्जी जैसी फिल्में शामिल है.

इसे भी पढ़ें : मरीज की मौत पर परिजनों ने की अस्पताल परिसर में तोड़फोड़

फिल्म ने हिन्दी को छोड़कर दूसरी भाषा की बड़ी फिल्मों को भी इस रेस से बाहर किया. इस सुचि में मराठी फिल्म गुलाबजाम, बोगदा, कन्नड़ की आ कराला रात्री, तेलुगु की रंगस्थलम, तमिल की कोलामवु कोकिला, मलयालम की भयानकम तथा गुजराती की बेस्ट ऑफ लक लालू शामिल है.

Related Articles

Back to top button