JharkhandRanchi

ऐसी व्यवस्था करें कि लोक मंथन कार्यक्रम में भाग लेनेवाले मेहमान सुखद अनुभूति लेकर लौटें : मुख्य सचिव

Ranchi : 26 से 30 सितंबर तक रांची में चलनेवाले लोक मंथन कार्यक्रम और उसमें शिरकत करनेवाले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत तमाम मेहमानों को लेकर हो रही तैयारियों की मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा की गयी. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तहत होनेवाले इस कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था करें कि बाहर से आये मेहमान सुखद अनुभूति लेकर लौटें. इस बड़े आयोजन में शिरकत करनेवाले लोगों को सुखद अहसास देने तथा सामने आयी कतिपय कमियों को समय रहते दूर करने के लिए मुख्य सचिव ने प्रबंधन समिति का गठन कर पांचों दिन शाम में बैठक करने का निर्देश दिया. उन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन टीम वर्क से करने तथा समन्वय पर बल दिया.

इसे भी पढ़ें- फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद कांग्रेस ने पूछा, पीएम बताये कैसे बढ़ी राफेल विमान की कीमत…

कार्यक्रमस्थल पर कंट्रोल रूम बनाने का दिया निर्देश

मुख्य सचिव ने आगंतुकों की अगवानी से लेकर उनके ठहरने, खाने, आने-जाने, सुरक्षा आदि की तैयारियों की समीक्षा की. निर्देश दिया कि कार्यक्रमस्थल पर कंट्रोल रूम बनायें. मेहमानों के बीच एक प्रिंटेड पंफलेट भी बांटें, जिसमें उनके ठहरने, खाने, आने-जाने, सुरक्षा से जुड़े तमाम दिशा-निर्देश अंकित हों. साथ ही किसी भी समय कोई भी जानकारी लेने के लिए संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर भी पंफलेट में दर्ज करें. उन्होंने वित्तीय शुचिता का ध्यान रखने तथा इसकी सतत निगरानी का भी निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री रविवार को झारखंड से करेंगे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना की शुरूआत

बताते चलें कि पांच दिवसीय लोक मंथन कार्यक्रम की शुरुआत 26 सितंबर को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी. 27 सितंबर को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में मशहूर नृत्यांगना सोनल मानसिंह समेत विभिन्न राज्यों के तमाम कलाकार भी हिस्सा लेंगे. समीक्षा बैठक में गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, पर्यटन सचिव मनीष रंजन, रांची के उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button