JharkhandLead NewsNEWSRanchi

स्वास्थ्य चिंतन शिविर में मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मंच संचालन, जानें कैसा मिला फीडबैक

Ranchi :  स्वास्थ्य चिंतन शिविर में मंच संचालन के जरिये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता ने खूब वाहवाही बटोरी है. देहरादून में चल रहे राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने पूरे कार्यक्रम के दौरान इसकी जिम्मेदारी दी थी. बन्ना ने बखूबी इस जिम्मेदारी को निभाकर झारखंड का भी मान बढ़ाया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित इस प्रोग्राम में उपस्थित दूसरे राज्यों के मंत्री और अधिकारियों ने भी बन्ना गुप्ता के प्रयास को सराहा.

 बन्ना गुप्ता ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है. बताया है कि स्वास्थ्य चिंतन शिविर के अंतिम दिन उन्हें मंच संचालन करने का अवसर मिला. यह उनके और राज्य के लिए गौरव की बात थी कि इसके संचालन का मौका मिला. कार्यक्रम में अंतिम दिन पीसीपीएनडीटी एक्ट और टीबी उन्मूलन हेतु संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का सुझाव उन्होंने दिया. साथ ही झारखंड को विशेष अनुदान देने, सहिया बहनों का मानदेय बढ़ाने, आधुनिक और आधारभूत संरचना को उपलब्ध कराने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की.

केंद्र से मिली सराहना

बन्ना गुप्ता के मुताबिक टीबी उन्मूलन के लिए झारखंड की ओर से दिसंबर 2024 का लक्ष्य तय किए जाने को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से बधाई मिली है. देश ने इसके लिए 2025 औऱ विश्व ने इसके लिए 2030 का लक्ष्य तय किया है.

इसे भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए न्यायाधीश, कॉलेजियम ने केंद्र से की सिफारिश, 12 हो जाएगी जजों की संख्या

Related Articles

Back to top button