Bihar

‘जुमलों के सरदार’ और ‘पलटूराम’ को बिहार की जनता ने नकाराः तेजप्रताप

Patna: लोकसभा चुनाव के मुहाने पर देश खड़ा है. और ऐसे में राजनेता एक-दूसरे पर जुबानी हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. रविवार को पटना में एनडीए की संकल्प रैली हुई, जिसमें पीएम मोदी और बिहार की सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए. इस रैली में प्रधानमंत्री ने लालू यादव पर तंज कसा था. अब इस पर पलटवार करते हुए लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की है. इस ट्वीट में तेजप्रताप ने प्रधानमंत्री को ‘जुमलों का सरदार’ और बिहार सीएम को ‘पलटूराम’ कहकर निशाने साधा. साथ ही कहा कि बिहार की जनता ने इन्हें नकार दिया है.

इसे भी पढ़ेंःसही समय पर सरकार एयर स्ट्राइक का देगी सबूतः केंद्रीय मंत्री पुरी

‘एनडीए की रैली फ्लॉप शो’


आरजेडी नेता ने ट्वीट में लिखा, ‘जुमलों के सरदार और बिहार के पलटूराम दोनों को बिहार की जनता ने नकार दिया है. गांधी मैदान में मोदी के फ्लॉप शो के बाद ये साफ हो गया है कि 2019 में इनकी जुमलों की दुकान ठप पड़ने वाली है.’

इसे भी पढ़ेंःपाकिस्तानी मीडिया का दावाः जिंदा है जैश सरगना मसूद अजहर, आतंकी संगठन ने भी मौत की बात को नकारा

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के 15 लाख रुपये वाले बयान को विपक्ष के नेता चुनावी जुमला करार दिया है. इसके बाद ने बीजेपी नेताओं पर विरोधी निशाना साधते हैं. वहीं बिहार में महागठबंधन ने रिश्ता तोड़ने के बाद से राजद और कांग्रेस के नेता नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ की संज्ञा देते हुए तंज कसते हैं.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी और भाजपा वायुसेना की एयर स्ट्राइक का श्रेय ले रहे हैं :  चिदंबरम  

गौरतलब है कि बिहार में बीजेपी-जदयू-लोजपा मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. जहां बीजेपी-जेडीयू 17-17 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी. रविवार को हुई सकंल्प रैली के साथ लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए ने प्रचार का आगाज कर दिया है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ेंः राहुल का ट्वीटः अमेठी में पीएम मोदी ने आयुध कारखाने के नाम पर बोला झूठ

Related Articles

Back to top button