JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : जेएनएसी ने पार्किंग वसूलने वाले कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड का इस्तेमाल नही करने पर छह ठेकेदारों को भेजा नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम

Jamshedpur : जमशेदपुर में पार्किंग स्थलों पर पार्किंग वसूलने वाले कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड का इस्तेमाल नही करने पर जेएनएसी ने कार्रवाई करते हुए छह ठेकेदारों को नोटिस भेजा है. जेएनएसी ने मेसर्स लहासा एंड कंपनी, मेसर्स श्याम सिंह, मेसर्स शैल इंजीनियरिंग, मेसर्स मां भगवती इंटरप्राइजेज, मेसर्स एनएस कंस्ट्रक्शन और मेसर्स ओपी कंस्ट्रक्शन को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. नोटिस में बताया गया है कि पार्किंग स्थलों पर कर्मियों द्वारा ड्रेस कोड का इस्तेमाल नही करने और आईडी कार्ड नहीं होने की कई शिकायते पीजी पोर्टल पर मिल रही है. ड्रेस कोड और आईडी कार्ड नहीं होने पर लोगों को पार्किंग कर्मियों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है. अगर 24 घंटे में ठेकेदार ड्रेस कोड और आईडी कार्ड का इस्तेमाल नही करती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button