JharkhandLead NewsRanchi

मुरहू प्रखण्ड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आज से शुरू

उप प्रमुख अरुण कुमार साबू और BDO रंजीत कुमार सिन्हा ने तैयारियों की समीक्षा की

Ranchi. मुरहू प्रखण्ड में बहुप्रतीक्षित “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो रहा है। कार्यक्रम की सुचारु शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा और मुरहू प्रखण्ड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू की संयुक्त अध्यक्षता में कल विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में सभी पंचायत सचिव, प्रखण्ड समन्वयक, अभियंता, तथा विभिन्न प्रखण्ड स्तरीय कर्मियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने आगामी शिविरों को सफल और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले हर ग्रामीण को तुरंत सहायता प्रदान की जाए। इस पर BDO रंजीत कुमार सिन्हा ने सभी शिविर स्थलों पर हेल्प डेस्क (Help Desk) स्थापित करने का आदेश दिया, जिससे योजनाओं से संबंधित जानकारी और सहयोग तुरंत उपलब्ध कराया जा सके.

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मुरहू प्रखण्ड के 16 पंचायतों में लगाए जाने वाले शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को बच गई योजनाओं से जोड़ने, तथा नई योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अधिकांश ग्रामीण कई योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं, फिर भी यदि कोई पात्र परिवार या व्यक्ति अब तक छूट गया होगा तो उसे प्राथमिकता के साथ लाभ दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button