
Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.गिरफ्तार लोगों के परिजन और अन्य लोग गिरफ्तारी के विरोध में सुखदेव नगर थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया. लोगों ने सुखदेव नगर थाना पुलिस पर एक पक्ष के तरफ से कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है.




