JharkhandRanchi

टेंडर घोटाला : जहांगीर आलम की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

Ranchi: टेंडर घोटाला मामले मे आरोपी संजीव लाल के कर्मी जहांगीर आलम की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने जहांगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी. पूर्व में कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास ने पक्ष रखा.
दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने आलमगीर आलम, संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. पूर्व में ईडी ने 6 मई 2024 को कई इंजिनियर ठेकदार,कॉन्ट्रेक्टर और आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके कर्मी जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी की थी. उस छापेमारी में संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से करीब 32.2 करोड रुपए बरामद हुए थे. 6 मई 2024 को रांची में ईडी संजीव लाल के कर्मी जहांगीर आलम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सर सैयद रेजीडेंसी, पीपी कंपाउंड स्थित मुन्ना सिंह, सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने के अलावे बरियातू, मोरहाबादी और बोड़िया इलाके में तलाशी ली थी.

Related Articles

Back to top button