Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : चिरकुंडा के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या

Dhanbad : धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की दोपहर विनोद झा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. दिन के उजाले में गोली मारकर हत्या कर हत्यारे फरार हो गये.

आसपास के लोग विनोद झा को उठाकर स्थानीय नर्सिंग होम ले गए. जहां स्थानीय चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस एवं एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे. और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

हत्या क्यों हुई, किसने की, इसके बारे में कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा है. उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

हत्यारों ने मृतक के शरीर पर दो गोली चलाई. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है. तथा हत्या किसने की इसकी भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: दो हजार रुपये उधार देने का झांसा देकर ले गये जंगल, फिर दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

Related Articles

Back to top button