JharkhandRanchi

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगे - उपायुक्त

Ranchi: शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया.बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य को पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.बैठक के दौरान रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखण्ड के भुचुंगडीह क्षेत्र में स्थित अवैध मुहानों में लगी आग की स्थिति पर उपायुक्त के द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए उसे अच्छी तरह बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने एवं अवैध मुहानों की अच्छी तरह से डोजरिंग करने को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं एरिया सिक्योरिटी ऑफीसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने एवं अवैध मुहानों से किसी भी तरह का कोई भी खनन कार्य न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला टास्क फोर्स कमेटी के सभी सदस्यों को अवैध शराब निर्माण को पूरी तरह से रोक लगाने हेतु पूरे जिले में छापामारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण स्थलों को पूरी तरह से ध्वस्त करने एवं संयुक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने हेतु कई दिशा निर्देश दिए.

Related Articles

Back to top button