JharkhandRanchi

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Ranchi: सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले में झामुमो नेता पंकज मिश्रा को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को 6 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का दिया है. प्राथी की ओर से निष्पक्ष जांच के लिए हस्तक्षेप याचिका दाखिल की थी. बता दे की सूर्या हांसदा के इनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उनकी पत्नी और मां ने क्रिमिनल रिट दायर की थी.याचिका में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर एसपी समेत 9 को प्रतिवादी बनाया गया है, जिसमे पंकज मिश्रा भी शामिल है. 11 अगस्त को पुलिस से हुई मुठभेड़ में सूर्या हांसदा मारा गया था. घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई पर उठा था सवाल. परिजनों के साथ कई आदिवासी संगठनों के अलावा बीजेपी ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाया था.

Related Articles

Back to top button