JharkhandLead NewsRanchi

रांची रिंग रोड के पास अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के साथ बनेगा राज्य का सबसे बड़ा मॉल

Ranchi: रिंगरोड के पास दुबलिया में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) के साथ राज्य के सबसे बड़े मॉल बनाने की संकल्पना योजना (कंसेप्ट प्लान) तैयार किया जा रहा है.

कर्नाटक की सरकारी परामर्शी एजेंसी आइडेक इसका कंसेप्ट प्लान तैयार कर रहा है. प्रधान साचिव सुनील कुमार ने आइडेक का प्लान के प्रारूप में कुछ फेरबदल कर  एक सप्ताह के भीतर प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया है. विभागीय सचिव ने कहा कि मॉल ऐसा बनाया जाये जिससे कि लोग जाम एवं भीड़भाड़ से दूर शांत प्राकृतिक वातावरण में खरीदारी करते हुए समय बीता सके. प्रधान सचिव के इस निर्देश के आलोक में भव्य मॉल की डिजाइन बनायी जा रही है. जिसमें हरियाली, झारंखड के सांस्कृतिक परिवेश, पर्यावरण , स्वच्छता, आधुनिकता एवं सुरक्षा का पूरा समावेश रहेगा. उम्मीद की जा रही  है कि रिंगरोड के निकट मॉल बनने से आसपास के क्षेत्रों का नगरीय विकास होगा. पतरातू, रामगढ, कुड़ू और लोहरदगा तक के लोगों को ब्रांडेड सामग्री उपलब्ध होगी .

रिंग रोड के निकट प्रस्तावित मॉल का स्वरूप

दो बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर, 5.59 लाख स्क्वायर फीट, बेसमेंट के साथ 7.36 स्क्वायर फीट, सुविधा कियोस्क, इवेंट जोन, एक्जीविषन एरिया, डायनिंग एवं सीटिंग एरिया

ग्राउंड फ्लोर: 28 दुकाने, एट्रीयम (खुले आसमान के नीचे छायादार छोटी दुकानें) 7, उंचाई युक्त ग्लास पैनल, वर्टिकल फिन्स

फर्स्ट, सेकेंड एवं थर्ड फ्लोर: प्रत्येक तल पर 29 दुकानें, सात एट्रीयम

फोर्थ फ्लोर: दुकानें  27, एट्रीयम 7

पंचवा तल: दुकानें 18 , एट्रीयम 7 , रेस्टोरेंट एक

छठा तल:  दुकानें  11, एट्रीयम 7, मल्टीप्लेक्स 4, रेस्टोरेंट 2, एट्रीयम 7

आइएसबीटी का प्रारूप

स्केपिंग, यात्रियों के लिए आरामायक शेड , शुद्ध हवा, बांस की कलाकृतियां, झारखंड की संस्कृति पर अधारित संरचना, एलइडी स्क्रीन, वर्कषाप, कंपपाउंड वाल, कार – बाइक पार्किंग, डोरमेंट्री, अस्पताल, सुरक्षा कक्ष, पेट्रोल डीजल एवं सीएनजी पंप, लैंड स्केपिंग,

ग्राउंड फ्लोरः एलायटिंग बस वे 17,इंटरसिंटी बस वे 21, इंटर स्टेट बस वे 18 , इंट्रा स्टेट बस वे 15 कुल 211 बस पड़ाव , शौचालय, सुरक्षा कक्ष, टिकट काउंटर,  एटीएम , लैंड स्केपिंग, कियोस्क

फर्स्ट फ्लोर: फूड कियोस्क, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, रेस्टोरेंट , डोरमेट्री , रेस्टोरेंट , शौचालय

Related Articles

Back to top button