JharkhandRanchi

मंत्री जगरनाथ महतो से मिलीं चमेली देवी

Ranchi : जामताड़ा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहीं व विष्णु भैया मेमोरियल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के रांची आवास पर भेंट कर जामताड़ा के विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया. चमेली देवी ने कहा कि जामताड़ा सहित पूरे राज्य के पारा शिक्षक बंधुओं की वर्षों पुरानी मांगों के निराकरण के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें :ACCIDENT: महाराष्ट्र में सरिया लदा ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत

उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार मॉडल पर उनका मसौदा तैयार कर कर शिक्षकों के स्थायीकरण का रास्ता प्रशस्त हो जायेगा. इसी के साथ जामताड़ा के चार उच्च विद्यालयों को इंटर कॉलेज का दर्जा देने के लिए आभार प्रकट किया.

वहीं पूर्व विधायक विष्णु भैया के कार्यकाल में बना चाकडी बीएड कॉलेज भवन व आइटीआइ भवन को प्रयोग में लाकर जामताड़ा के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में होनेवाली परेशानी को दूर करने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : जायडस कैडिला की 3 डोज वाली कोरोनारोधी स्वदेशी वैक्सीन को मिली मंजूरी

जिस पर शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग को अनुशंसा करने का आश्वासन दिया व सम्बंधित विश्वविद्यालय से पत्राचार कर उक्त भवन के लिए अनुबंधन करने के लिए कहा.

वहीं उक्त भवन का नामकरण पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की स्मृति में करने का भी आग्रह किया. इन सभी मुद्दों को शिक्षा मंत्री ने काफ़ी गम्भीरतापूर्वक सुना व जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें :14 वें वित्त आयोग के संविदाकर्मियों के दोनों हाथ में लड्डू, कोर्ट में केस जीते या हारे फायदा उन्हीं को

Related Articles

Back to top button