JharkhandRanchi

ऐलो मां दुर्गा व धुनुची नृत्य कर डांस झारखंड के कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुती

भक्ति व उत्सव का संगम बना त्रिकोण हवन कुंड पूजा पंडाल

Ranchi: शारदीय नवरात्र पर त्रिकोण हवन कुंड कचहरी रोड रांची में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों की धार्मिक आस्था सोमवार को देखते ही बन रही थी. डांस झारखंड ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुती दी. इसमें कई छोटे-छोटे बच्चे- बच्चियां भी शामिल थी जिनकी प्रस्तुती ने लोगों का मनमोहा. कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना नृत्य के साथ की गयी. लोक भक्ति, पांरपिक लोकगीत पर बच्चों ने सुंदर प्रस्तुती दी. ऐलो दुर्गा मां बांग्ला गीत पर काफी आकर्षक नृत्य किया. महिषासुरमर्दिनी पर धुनुची लेकर डांस किया गया जिससे पूरा वातावरण भी पवित्र हो गया.इस बार त्रिकोण हवन कुंड पूजा पंडला में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को मोर भवन की थीम पर बनाया गया है.

अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि अष्टमी को गंगा आरती की तर्ज पर मां दुर्गा की आरती की जायेगी, इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. डांस झारखंड के संचालक व प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राम सिंह ने बताया कि विभिन्न धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुती के लिए लगभग दो माह से अभ्यास चल रहा है, बच्चों की परीक्षा चल रही थी उस बीच भी हमलोगों ने समय निकाल कर अभ्यास किया, जिसमें उनके अभिभावक का पूरा साथ मिला. राम सिंह ने बताया कि दुर्गा तांडव, काली तांडव डांस की आकर्षक प्रस्तुती अष्टम-नवमी तक की जायेगी. कार्यक्रम देखने के लिए पंडाल के समीप सैंकड़ों महिला-पुरूष व बच्चों की भीड़ हर दिन शाम में लग रही है.

Related Articles

Back to top button