JharkhandLead NewsRanchi

तो पुलिस का मिसयूज कर रहे बाबूलाल सोरेन? डीजीपी से राहत की आस

Ranchi: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन सुर्खियों में हैं. अपने साथ रहने वाले बॉडीगार्ड और उसकी सेवाओं को लेकर खूब बातें सोशल मीडिया पर हो रही है. आजसू पार्टी से लंबे समय तक जुड़े रहे हिमांशु कुमार ने बाबूलाल की एक वीडियो शेयर की है जिसमें गाड़ी से उतरते समय उनका बॉडीगार्ड गेट खोलता है. साथ ही कहा है कि बॉडीगार्ड 3rd (तृतीय श्रेणी) ग्रेड के कर्मचारी होते हैं. वे झारखंड पुलिस के जवान होते हैं. JSSC से इनकी नियुक्ति होती है. गाड़ी का गेट खोलना, पानी पिलाना, छाता लगाना इनका काम नहीं है. इसके लिए झारखंड पुलिस में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति होती है. झारखंड पुलिस और डीजीपी से सोशल मीडिया के जरिए अपील करते कहा है कि बॉडीगार्ड के सम्मान का भी ख्याल रखा जाना चाहिए. जिन हाथों को AK- 47 चलाने के लिए तैयार किया जाता है, उनसे गाड़ी का गेट खोलवाना कहां का न्याय है?

हिमांशु की पोस्ट पर कईयों ने उनकी आपत्तियों का समर्थन किया है. राहुल राज ने कहा कि वे सही बोले हैं. झारखण्ड पुलिस को मजाक बना कर रख दिया है जनप्रतिनिधियों ने. सुरक्षाकर्मी को छल से वापस मांग लेते हैं और पूंजीपतियों से पैसा लेकर 2-3 राइफलधारी आगे पीछे घूमने के लिए भेज देते हैं.

जैसा कि हमारे यहां होता आ रहा है 2-3 साल से, प्रशासन गंभीर नहीं है. सत्ताधारी दलों के कई पूर्व लोग 3-4 लेकर घूम रहे और विपक्ष को नजरअंदाज कर देते हैं. सैकत सरकार ने कहा है कि चुनाव में हार जीत अपने जगह. देख लीजिए सादगी पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिस का. प्रोटोकॉल के हिसाब से उनको चार अंगरक्षक लागू है पर आज भी वो एक अंगरक्षक लेके चलते हैं. राजा चंदन कुणाल ने बाबूलाल को जाहिल आदमी है और लुटेरा भी कहा है. साथ ही कहा कि इसने कईयों का पैसा ढाप के रखा है. इसका सूरज अस्त है अब.

Related Articles

Back to top button