
Ranchi: पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने गढ़वा में बालू लूट का मसला उठाया है. साथ ही इसमें स्थानीय विधायकों की भी हिस्सेदारी बतायी है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर बात भी रखी है. कहा है कि क्षेत्र भ्रमण पर जनता ने बड़ा अनोखी बात बतायी कि वर्तमान विधायक ने नदी को अपने दो सहोगी विधायक को बांटा है. एक को सोन नदी और पण्डा नदी, वहीं दूसरे को कनहर और बांकी नदी में अवैध बालू के उठाव का परमिशन दे दिया है. प्रतिदिन दोनों का मोटा कमाई नदी में अवैध बालू के उठाव से मिल रहा है. इन दोनों के मर्जी से ही ट्रैक्टर और टिपर चलता है. अगर कोई इनके बिना सहयोग के गाड़ी चलाना चाहेगा तो पुलिस उसको पकड़ लेगी.

यानी पुलिस को भी इसमें बड़ा हिस्सा दोनों तथा कथित विधायक द्वारा दिया जा रहा है. इसमें धुरकी थाना, खरौंधी थाना, केतार थाना और विशुनपुरा थाना बड़ा केंद्र है. भानु प्रताप शाही ने विधायकों का नाम लिये बिना कहा है कि दोनों तथाकथित विधायक रोज का कमाई तीन से चार लाख बताया जा रहा है. जनता मौन हो कर गढ़वा के पूर्व मंत्रीजी की तरह घटना अब खुले आंखों से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में देख रही है. यही बालू है जो कि विसुनपुरा में ट्रिपल मर्डर का गवाह बना है. अगर वर्तमान पुलिस की यही हालत रही तो कभी भी वैसी घटना क्षेत्र में घट सकती है जिसमें पूरा रोल विधायक और पुलिस की मानी जाएगी. भानु ने गढ़वा डीसी और गढ़वा पुलिस से माँग करते कहा है कि मामले की जांच कर कार्यवाही करें.




