JharkhandRanchi

गोला-जैना मोड़ एक्सप्रेस-वे बना रही कंपनी नियमों का कर रही उल्लंघन, सरकार से कार्रवाई की मांग

Ranchi: गोला-जैना मोड़ एक्सप्रेस-वे बना रही कंपनी एनजी प्रोजेक्टस लिमिटेड के खिलाफ रैयतों की ओर से शिकायत दर्ज कराते हुए सरकार से कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है. बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के ग्रामीणों की ओर से श्रीबाश अड्डी ने (निवासियों और भूमि मालिकों की ओर से ) इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई-मेल किया है. कहा है कि, भू-अर्जन-पुनर्वास अधिनियम का उल्लंधन किया गया है,  मुआवजा वितरण में भी पारदर्शिता नहीं रखी गयी है. कंपनी ने गलत तरीके से व जबरन वहां पर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है, जिससे लोगों में काफी रोष है.

नियमों का उल्लंघन करते हुए काम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसके अलावा एन.जी. प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज किया है. कहा है कि, बोकारो जिले में चल रहे भारतमाला परियोजना फेज-1 में सड़क सुरक्षा उपायों का कंपनी गंभीर रूप से उल्लंघन कर रही है. कंपनी की लापरवाही के कारण पहले ही कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें से एक दुर्घटना में कंपनी के वाहन की वजह से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई.

इन चिंताजनक घटनाओं के बावजूद, कोई सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए हैं, जिससे आम जनता की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की भी मांग की है. घातक दुर्घटना और कंपनी की लापरवाही के कारण हुई अन्य चोटों की गहन जांच कराने को कहा है. साथ ही निर्माण स्थल पर आगे की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को तुरंत लागू कराने की मांग की गयी है. बता दें की इस रोड एनएचएआई के द्वारा बनवाया जा रहा है और यह सड़क रायपुर-धनबाद कॉरिडोर का हिस्सा है. इसका दूसरा चरण ओरमांझी से गोला तक है.

इन कमियों पर शिकायत

 

  1. उचित बैरिकेडिंग और संकेतों की कमी, जिससे पैदल यात्रियों और यात्रियों को गंभीर जोखिम हो रहा है.
  2. धूल नियंत्रण उपायों को लागू करने में विफलता, जिससे वायु प्रदूषण और गंभीर श्वसन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं.
  3. श्रमिक सुरक्षा नियमों का पालन न करना, जिससे मजदूरों को खतरनाक परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है.
  4. निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग, जिससे सड़क की दीर्घकालिक स्थायित्व पर गंभीर संदेह है.

Related Articles

Back to top button