
Ranchi/Uttarakhand: उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल में तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड के राणा प्रताप ने 100मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया. उसने 1:04.57 के समय के साथ यह पदक झारखंड की झोली में डाला. राणा प्रताप की इस उपलब्धि के लिए झारखंड तैराकी संघ की अध्यक्ष बरखा सिन्हा, महासचिव उपेन्द्र कुमार तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव राकेश कुमार पाठक, आजीवन अध्यक्ष रामबालक सिंह के साथ साथ संघ के सभी पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है.



