
Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम तफ़ाजुल शेख, सलमान शेख, कामरूज शेख व अन्य है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि कृष्णा ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने ज्वेलर्स और नगदी की चोरी को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद गोंडा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा चांदी का ताबीज 27 पीस, चांदी का कड़ा 4 जोड़ा, चांदी का बिछिया छह जोड़ा, चांदी का लॉकेट 11 पीस, चांदी का ब्रेसलेट 7 पीस, चांदी का चेन 18 पीस, चांदी का पायल 20 जोड़ा, चांदी का झुमका एक जोड़ा, चांदी का अंगूठी 43 पीस, चांदी का धातु दो पीस, सोने का कानबाली एक जोड़ा बरामद किया है.



