GiridihJharkhand

प्रतिबिंब पोर्टल के जरिये पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर कुछ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी.

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि बीते 29 जनवरी को प्रतिबिंबि पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के पास कुछ साइबर अपराधी द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है.

इसी सूचना के आधार पर गिरिडीह एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

इस टीम पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम, गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गजेंद्र कुमार, आरक्षी 275 सोनू कुमार चा आ 98 मो फिरोज आलम और अन्य सशस्त्र क्यू०आर०टी० बल को शामिल करते हुए छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कुल 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का रहने वाला 26 वर्षीय अदालत अंसारी, 24 वर्षीय समीर अंसारी उर्फ इसाक अंसारी और 23 वर्षीय समसूद अंसारी शामिल है. जिसके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद किया है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने के लिए गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने एवं एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम पर लोगों को कॉल कर ठगी करते है.

Related Articles

Back to top button