
Jamshedpur: जमशेदपुर मे बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित जन शिकायत सामाधन कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी थानों के स्टॉल लगाए गए जहां लोगों की शिकायतें दर्ज करते हुए सामाधन की शुरुआत की गई. बता दें कि इससे पूर्व 20 सितंबर 2024 और 18 दिसंबर 2024 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस- पब्लिक के बीच की खाई को दूर करते हुए जनता के चेहरे पर मुस्कान लाना है. उन्होंने बताया कि पुलिस दिनरात जनता की सेवा करती हैं मगर जनता अपने पुलिस पदाधिकारियों को जानते भी नहीं. इस कार्यक्रम के जरिये राज्य पुलिस मुख्यालय इसी कमी को दूर करना चाहती है. उन्होंने बताया कि कानून में सभी के लिए न्याय निहित है. इसका सभी लाभ लें. उन्होंने पिछले दो कार्यक्रमों में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने पर जिला पुलिस की सराहना की. साथ ही अगले कार्यक्रम से पूर्व और बेहतर तरीके से इसका आउटपुट मिले. मौके पर जमशेदपुर के नगर पुलिस अधीक्षक, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई आला अधिकारी भी उपस्थित रहे.




