Ranchi

झारखंड यात्री संघ ने सरकार से की अबुआ पोर्टल के जरिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्थापित करने की मांग

Ranchi: झारखंड यात्री संघ ने अबुआ पोर्टल के माध्यम से सरकार से झारखंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्थापित करने की मांग की है. नगर विकास विभाग और परिवहन विभाग को पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग दिए गए सुझाव में झारखंड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने कहा है कि झारखंड के राजधानी सहित सभी प्रमुख शहरों में यथा रांची, जमशेदपुर ,धनबाद व देवघर में पर्याप्त संख्या में सिटी बस का परिचालन किया जाए. इससे आम जनता को टेंपो चालकों की मनमानी से निजात मिल सकेगा और आवागमन सुलभ हो सकेगा. साथ ही , परिवहन विभाग को दिए गए सुझाव में श्री मित्तल ने कहा है कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही झारखंड में भी झारखंड राज्य परिवहन निगम की स्थापना करके राज्य के सभी हिस्सों में सरकारी बसों को चलाया जाना चाहिए. इससे झारखंड के अंदर बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित किया जा सकेगा तथा आम जनता को निजी बस संचालकों की मनमानी से राहत मिल सकेगी. श्री मित्तल ने आशा व्यक्त की है कि सरकार आने वाले बजट में इन सुझावों पर विचार करते हुए पर्याप्त व्यवस्था करेगी.

Related Articles

Back to top button