
Ranchi: असिस्टेंट टीचर नियुक्ति मामले को लेकर टेट पास पारा शिक्षकों में काफी उबाल है. अब वे लोग आंदोलन की मूड में हैं. असिस्टेंट टीचर नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन में कई तरह की त्रुटि होने का आरोप लगाते हुए टेट पास पारा शिक्षकों ने 31 जुलाई से विधानसभा के सामने अनशन करने का फैसला लिया है. झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी है.
उन्होंने बताया है कि असिस्टेंट टीचर नियुक्ति का त्रुटिपूर्ण विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद सहायक अध्यापकों में असंतोष है. हेमंत सरकार वेतनमान के बजाए टेट पास पारा शिक्षकों को परीक्षा में बैठने के लिए विवश कर रही है. इससे टेट पास पारा शिक्षक अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहे हैं.
प्रमंडलवार अनशन पर बैठेंगे टेट पास पारा शिक्षक
बता दें कि राज्य सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के सामने पारा शिक्षकों ने अनशन करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के प्रदेश कमिटी ने सभी जिलों से विचार विमर्श के बाद टेट पास को तत्काल वेतनमान मिले और त्रुटिपूर्ण सहायक आचार्य नियुक्ति विज्ञापन में आवश्यक संशोधन के लिए आगामी विधानसभा सत्र के दौरान 31 जुलाई से नए विधानसभा के सामने अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है.
अनशन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश इकाई के प्रमोद कुमार, मिथिलेश उपाध्याय, झरीलाल महतो, मोहन मंडल, संजय मेहता, मनोज शर्मा, मीना कुमारी, सीमांत घोषाल, सज्जाद हुसैन, नफीस अख्तर, महेश मेहता,मजहर आलम, मुख्तार अंसारी, मिथिलेश यादव और धर्मेंद्र कुमार करेगें.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा सत्र: 28 जुलाई से मॉनसून सत्र, तैयारियों में जुटा महागठबंधन




