JharkhandLatehar

नेतरहाट के मुखिया गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

Latehar: लातेहार जिले के नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम विष्णु नगेसिया को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड समारोह में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है. यह चयन पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार द्वारा किया गया है. मुखिया राम विष्णु नगेसिया के चयन से पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है. उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है.

मुखिया राम विष्णु नगेसिया के रूप में जिला का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर होगा, जो पंचायत की सक्रियता और विकास कार्यों को दर्शाता है. मुखिया राम विष्णु नगेसिया पंचायती राज विभाग और जिले के लोगों का आभार व्यक्त किया है. उनका ऐतिहासिक परेड में शामिल होना प्रेरणादायक है. जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने नेतरहाट मुखिया राम विष्णु नगेसिया को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. जिला उपायुक्त ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है. नेतरहाट मुखिया का चयन यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button