JharkhandKhunti

पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर की गाड़ी कंटेनर से टकराई, बाल-बाल बचे

KHUNTI: झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर और उनके अंगरक्षक एनएच-33 रांची-टाटा मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. दुर्घटना के बाद राजा पीटर ने कहा भगवान सूर्य की कृपा और मकर संक्राति का शुभ दिन होने के कारण उन्हें और उनके अंगरक्षक को कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई.

दुर्घटना के संबंध में राजा पीटर ने बताया कि वे अपनी एक्सयूवी कार से दिवड़ी स्थित अपने होटल से भारतीय स्टेट बैंक बुंडू जा रहे थे. सड़क फोर लेन है, लेकिन कांची पूल के पहले सिंगल लेन में जैसे ही उनकी इंटर की, सामने से तेजी व लापरवाही से आ रहे कंटेनर के चालक ने उनकी कार को धक्का मार दिया. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

पूर्व मंत्री की कार को धक्का मारने के बाद कंटेनर लेकर चालक भागने लगा, लेकिन राजा पीटर ने इसकी सूचना तमाड़ के थानेदार रोशन कुमार झा को दी. थाना प्रभारी ने पीछा कर कंटेनर को जब्त करते हुए चालक व ख्लासी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. कंटेनर चालक से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है. कारण है कि उसने झारखंड के वरीष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व मंत्री की कार को टक्कर मारी है.

Related Articles

Back to top button