JharkhandLead NewsRanchi

अबुआ आवास योजना को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा, केंद्र से मनरेगा का बकाया लिया जाएगाः दीपिका पांडे

Ranchi : राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने गुरुवार को विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक एफएफपी बिल्डिंग में की. समीक्षा बैठक के बाद दीपिका पांडे ने बताया की झारखंड की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई. अब वह आवास योजना 2023 24 में स्वीकृत आवास जिनके ढलाई तक काम हो गया है उनका थर्ड इंस्टॉलमेंट जारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया ताकि समय पर घर का निर्माण किया जा सके. बैठक में यह बात भी सामने आई कि लोग अब पीएम आवास योजना में रुचि कम ले रहे हैं क्योंकि अबुआ आवास योजना तीन कमरों का है ऐसे में पीएम आवास से कैसे राज्य के ग्रामीण आवास ले इस पर भी चर्चा की गई. बैठक में यह बात सामने आई है कि मनरेगा में बड़ी राशि केंद्र के पास बकाया है जो मजदूरों को मजदूरी के रूप में आवंटित करना है, कई दफा बकाया मजदूरी की मांग भारत सरकार से की गई है लेकिन अभी तक यह मिला नहीं है ऐसे में या निर्णय लिया गया कि संबंध में जल्द ही भारत सरकार से बकाया मजदूरी का पैसा लेने के लिए आवाज को बुलंद किया जाएगा. ताकि गरीब मजदूरों को उनके काम के बदले पैसा समय पर मिल सके. मंत्री ने बताया कि जेएसएलपीएस से कैसे आजीविका संवर्धन को बढ़ाया जाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई महिलाओं को रोजगार देने के माध्यमों को और बढ़ाया जाएगा.

समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी को भी कई निर्देश दिए गए ग्रामीण सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं का काम समय बाद पूरा करने को कहा गया. अधिकारियों को 5 वर्ष की योजना बनाकर काम करने को कहा गया समय बाद और सुचारू रूप से काम करने का स्पष्ट निर्देश दिया. मंत्री ने अभी कहा यदि कोई समय पर काम नहीं करता है तो उन पर तुरंत कार्रवाई होगी और अगर शिकायत मिलता है तो स्पष्टीकरण तुरंत पूछा जाएगा. संतुष्ट नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. बैठक में पंचायती राज संस्थाओं को भी सशक्त करने पर चर्चा हुई. विभाग की समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय बरनवाल सहित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button