LateharNEWS

लातेहार: तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

Latehar: लातेहार के हेरहंज में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. घटना प्रखण्ड क्षेत्र के हुम्बू ग्राम स्थित कुसुम टोला की है जहां बुधवार शाम पांच बजे के करीब दोनों बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे. इसी दौरान दोनों पानी में गिर गए. जिससे उनकी मौत हो गयी.

शवों की पहचान कुसुम टोला निवासी फूलदेव उरांव के पांच वर्षीय पुत्र दिनेश उरांव व तीन वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. फूलदेव उरांव को दो पुत्र और एक पुत्री थी. दोनों बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल.

Related Articles

Back to top button