JharkhandLead NewsRanchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे मोराबादी मैदान, शपथ ग्रहण समारोह तैयारी का जायजा लिया

Ranchi : गुरुवार को मोराबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार की देर शाम आयोजन स्थल पर पहुंचे. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थीं. मुख्यमंत्री ने सारी व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली. तैयारी को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिया. मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे. समारोह स्थल पर सैकड़ों मजदूर रात दिन काम कर रहे हैं. तैयारी लगभग पूरी हो गई है. शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है. शपथ समारोह में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button