JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : संस्मरण दिवस पर याद किए गए शाहिद, गोलमुरी पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को संस्मरण दिवस के मौके पर लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में 21 अक्टूबर 1959 में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. आज ही के दिन 21 अक्टूबर 1959 को लेह लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक करम सिंह ने अपने 20 बहादुर जांबाज़ साथियों के साथ चीनी सेना से लोहा लिया था और अपने देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे. तब से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है. साथ ही वैसे सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं राज्य पुलिस बलों के उन बहादुर जांबाजो को भी याद किया जाता है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है. जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में भी पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर लद्दाख के शहीद सीआरपीएफ जवानों एवं राज्य व जिले के बहादुर जांबाज़ शहीद जवानों की स्मृति में उन्हें याद करते हुए संस्मरण दिवस मनाया गया. मौके पर जमशेदपुर के तमाम पुलिस पदाधिकारी, सीआरपीएफ के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. जहां गोलमुरी पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्थल पर बहादुर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया.

Related Articles

Back to top button