
Ranchi: 19 नवंबर से कर्नाटक के मंगलोर शहर में आयोजित ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री दौड़ के दूसरे दिन बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम की अंतरराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया. 10 किलोमीटर की दौड़ में रजत पदक जीता. उसकी इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, जे ए ए अध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस. के. पांडेय, पश्चिमी सिंहभूम के सचिव अजय कुमार नायक समेत संघ के पदाधिकारियों एवम् राज्य के खेल प्रेमियों ने भी बधाई दी है.



