
Giridih: राज्य के सात जिलों को हराभरा करने का अभियान केंद्र सरकार ने शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल ने सदर प्रखंड के पचम्बा के कल्याणडीह में नगर वन की स्थापना को लेकर हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान हरियाली महोत्सव की शुरुआत सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल और लोजपा नेता राजकुमार राज ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कई फलदार पौधे का रोपण किया गया.
मौके पर सदर विधायक सोनू ने कहा की झारखंड के एक एक जिले को हराभरा करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है. लेकिन राज्य को हराभरा करने की जिम्मेवारी सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं रखकर हर एक व्यक्ति को अपनी जवाबदेही समझनी होगी. तभी गिरिडीह जिला भी हरा भरा हो पाएगा.

इसे भी पढे़ं:बिजली बोर्ड का आम उपभोक्ता पर ही जोर, सरकारी भवनों पर करोड़ों का बिल बकाया, नहीं होती कोई कार्रवाई
डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने कहा की पूरे राज्य में सात जिलों के चयन नगर वन निर्माण के लिए हुआ है. जबकि देश भर में 75 शहर को नगर वन बनाना है. जिसमें गिरिडीह भी शामिल है. और इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 44 लाख का फंड गिरिडीह को सिर्फ हराभरा कर नगर वन निर्माण के लिए भेजा गया है.

गिरिडीह में नगर वन निर्माण के लिए पचम्बा के कल्याणडीह के 11. 77 हेक्टयर जमीन का चयन किया गया है. जिसमें सिर्फ पौधे और वृक्ष लगाए जाने हैं. इसके बाद की राशि राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा.
इसे भी पढे़ं:IIT की छात्रा से छेड़खानी पर सीएम हेमंत सख्त, खूंटी एसडीएम रियाज अहमद को सस्पेंड करने का दिया निर्देश




