
Ranchi: एस. आर. डीएवी.पब्लिक स्कूल,पुंदाग में सी.बी.एस.ई सी.ओ.ई .पटना के तत्वावधान में ‘ विश्लेषणात्मक तथा सृजनात्मक चिंतन ‘विषय पर शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. सी.बी.एस.ई की संसाधिका नीता पांडेय तथा संसाधक खुशी राम झा ने क्रिया – कलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिनमें विद्यालय के प्राचार्य तथा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया.पांच – पांच घंटे के कार्यक्रम में ‘ विश्लेषणात्मक एवं सृजनात्मक चिंतन ‘ विषय के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा – परिचर्चा की गई .साथ ही प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी सहित विविध गतिविधियों पर आधारित क्रिया – कलाप आयोजित किए गए ,जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका.निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा , जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया गया.
प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सी.बी.एस.ई.पटना के सीओई .के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया. ‘ विश्लेषणात्मक एवं सृजनात्मक चिंतन ‘ विषय विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण तथा आवश्यक है. इससे उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है.ऐसे सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं.उक्त कार्यशाला में साठ शिक्षक – शिक्षिकाओं ने चौदह समूहों में विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रशिक्षण लिया. प्राचार्य एस. के.मिश्र ने दोनों विज्ञ संसाधकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न तथा पौधा भेंट करके सम्मानित किया.उन्होंने दोनों सम्मानित संसाधक तथा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं का धन्यवादज्ञापन भी किया .शांति पाठ के साथ कार्यशाला का समापन हुआ.




