
Giridih: गुरु गुरु नानक देव जी के 555वे प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुवार को गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा कमिटी ने नगर कीर्तन निकाला. जिसमें यूपी के अमरोहा से गट्टा कमिटी करतब दिखाने वाले कई कलाकार भी शामिल हुए. वही पंज प्यारे के रूप में महिलाओं के साथ युवतियां, बच्चे और पुरुष भी शामिल हुए.

एक बड़ी गाड़ी में दरबार साहिब को सजाया गया था. जबकि सिख समुदाय के महिलाएं और पुरुष शब्द कीर्तन किए चल रहे थे. यूपी की गट्टा टीम द्वारा इस दौरान शहर के कई हिस्सों में कई हैरत अंगेज करतब दिखाते चल रहे थे. जबकि एक कलाकार हाथ में बाज पक्षी को लिए चल रहे थे.

महिलाएं झाड़ू लिए सड़को की सफाई करते चल रहीं थी, तो गुरुनानक स्कूल के बच्चे भी शोभा यात्रा में शामिल हुए गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर निकले शोभा यात्रा में इस दौरान भक्ति और आस्था खूब दिखी.





