JharkhandLead NewsRanchi

पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने पर झामुमो ने अपने विधायक दिनेश विलियम मरांडी से 24 घंटे में मांगा जवाब

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने विधायक दिनेश विलियम मरांडी से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है. पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने इस संबंध में दिनेश को लेटर लिखा है. इसमें कहा है कि विभिन्न जनसंवाद माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आपके द्वारा दिए गए वक्तव्य से ऐसा लग रहा है कि पार्टी एवं गठबंधन के द्वारा लिए गए निर्णय के विरुद्ध आपके द्वारा मुख्यता से सार्वजनिक मंचों द्वारा बोला जा रहा है. अपनी असहमति को पार्टी के उचित मंच पर रखकर सार्वजनिक मंच पर रखना सर्वथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. ऐसे में आपको कारण पृच्छा पत्र जारी किया जाता है. 24 घंटे के अंदर अपना पक्ष लिखित रूप से केंद्रीय कार्यालय को दें. ऐसा नहीं करने पर आप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

क्या कह रहे दिनेश विलियम मरांडी

कारण पृच्छा जारी किए जाने पर न्यूजविंग से बात करते दिनेश ने कहा कि उन्होंने तो पहले ही पार्टी से पूछा था कि उनका टिकट क्यों काटा गया था. इसका जवाब अबतक नहीं मिला है. अब पार्टी ने उनसे सवाल किया है तो वे जवाब जरूर देंगे.

गौरतलब है कि लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम का टिकट झामुमो ने इस बार काट दिया और दूसरे कैंडिडेट को टिकट दे दिया जिस पर दिनेश लगातार नाराजगी जाहिर करते रहे हैं.

Related Articles

Back to top button