
Ranchi : गिरिडीह बाइपास का निर्माण 582.41 करोड़ की लागत से किया जायेगा. इस बाइपास का निर्माण टुंडी की ओर किया जायेगा. पहले से एनएच की ओर से बन रहे गिरिडीह बाइपास को ही यह कनेक्ट करेगा. यह एक एनएच से दूसरे एनएच को जोड़ रहा है. पथ निर्माण विभाग ने इसका विस्तार टुंडी की तरफ से करने का निर्णय लिया है. चुनाव आचार संहिता हटते ही इसके निर्माण के लिए निविदा जारी की जायेगी. प्रस्तावित पथ, डुमरी-रामपुरहाट पथ, एनएच 114ए के 54वें किमी पर अवस्थित बेंगाबाद टोल के नजदीक से प्रारंभ होकर रामगढ़ होते हुए डुमरी-रामपुरहाटा पथ, एनएच 114ए के 35वें किमी पर अवस्थित चमराखो गांव को संपर्क करता है. इंजीनियरों ने बताया कि प्रस्तावित पथ के साथ पुलों के निर्माण, वीयूपी का निर्माण कार्य भी किया जायेगा. ऐसे में रोड नेटवर्क को बेहतर करने के लिए बाइपास की उपयोगिता है, आवागमन सुगम होगा.
इस काम के लिए इतनी राशि होगी खर्च
कंस्ट्रक्शन ऑफ माइनर ब्रिज के लिए 18,18,48,821, कंस्ट्रक्शन ऑफ वीयूपी-7,43,83,308, कंस्ट्रक्शन ऑफ आरओबी-95,00,00,000, भू-अर्जन- 213,60,87,932, प्लांटैशन-9,49,977,60, आर एंड आर, 1,00,00,000 का प्रावधान है.



