JharkhandLead NewsRanchi

पूर्व विधायक जनार्दन पासवान लोजपा (आर) में शामिल, प्रधान महासचिव ने दिलाई पार्टी की सदस्य्ता

Ranchi: चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान रविवार को दिल्ली में लोजपा (रामविलास) में शामिल हो गये | पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई | पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करने के पश्चात अब्दुल खालिक एवं बिरेन्द्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। चतरा विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी के सिंबल के लिए निवेदन किया |
उल्लेखनीय है कि जनार्दन पासवान पहली बार जनता दल के टिकट पर 1995 में चतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। इसके बाद वे वर्ष 2009 में राजद से दोबारा चतरा के विधायक चुने गए। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी वे राजद के टिकट से चुनाव लड़े थे। चतरा विधानसभा सीट एससी सुरक्षित सीट है. इस सीट पर पासवान वोटर्स की संख्या अच्छी रही है.साथ ही बिहार से सटे होने के कारण बिहार की राजनीति का भी प्रभाव रहा है.

Related Articles

Back to top button