NEWSWest Bengal

Bengal: अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी रद्द हो सकती हैं परीक्षाएं

Kolkata: पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्च माध्यमिक की सभी बाकी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा पहले ही कर दी है. शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने पहले इसका आश्वासन दिया था जिसके बाद शनिवार को इससे संबंधित निर्देशिका जारी कर दी गयी थी. अब खबर है कि राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी रद्द की जा सकती हैं.

खबर है कि कॉलेजों में सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द की जायेंगी और 80 फ़ीसदी नंबर पिछली परीक्षाओं में प्राप्तांक के हिसाब से दिया जायेगा और बाकी के 20 फ़ीसदी नंबर अंतिम सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा के जरिये दिये जायेंगे. राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के सभी विभागों के छात्र छात्राओं के लिए मूल्यांकन की एक ही व्यवस्था करने की घोषणा की गयी है.

राज्य उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ फॉर्मेसी, सभी की परीक्षाएं तय मानक के अनुसार ही होंगी. उल्लेखनीय है कि माध्यमिक की परीक्षाएं तो हो गयी हैं लेकिन उच्च माध्यमिक की कुछ परीक्षाएं अभी भी बाकी हैं जिन्हें राज्य सरकार ने पहले ही रद्द कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – पलामू: लाखों रूपये गबन का आरोपी खामडीह डाकघर का पोस्टमास्टर गिरफ्तार, जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button